सिमडेगा के बेन्दोजोर के पास बुधवार की शाम 5:30 बजे निर्माणाधीन नाले के डायवर्सन में ट्रक फस जाने से 2 घंटे तक यातायात प्रभावित रही। सूचना मिलने के बाद केरसई पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद सड़क से ट्रक को हटवाया और यातायात सुचार रूप से शुरू हुई। बताया गया कि डायवर्सन में ट्रक दब जाने से जाम लग गई थी।