केशकाल: रात में बहीगांव व अड़ेंगा में अस्पतालों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण,ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहीगांव व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड़ेंगा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों की व्यवस्था एवं साफ सफाई का जायजा लिया। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया।इस दौरान दोनों ही अस्पतालों में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।