सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉपर बनने वाली छात्रा साक्षी कुमारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद ने साक्षी कुमारी को पुरस्कार देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसकी मेहनत व लगन की सराहना की।