अनूपपुर: दैखल में सजेगा सियासी संगम: रामदास पूरी के घर शिवराज, विवाह समारोह में देंगे आशीर्वाद
अनूपपुर जिले के ग्राम दैखल में 30 अप्रैल को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पूरी के निवास पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होगा। वे पूरी के पुत्र मनोज के विवाह समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद देंगे। यह अवसर क्षेत्र सहित पनिका समाज के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।