पाकरटांड: खरवागढ़ा गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बूथ कमेटी का गठन, समस्याओं पर चर्चा
खरवागढ़ा गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा रविवार को 12:00 बजे बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनस आलम के द्वारा बूथ कमेटी का गठन करने के बाद लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि सभी समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंच कर उसे जल्द से जल्द दूर करने का काम किया जाएगा।