सिराथू: नियामतपुर मंदिर के पास से पुलिस ने एक शख्स को 1 किलो 450 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव की मंदिर के पास से रामपुर सुहेला निवासी गौरी शंकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। व्यक्ति पर पहले से 7 अन्य केस कोखराज थाने में दर्ज है।