जमुई: खिरिया गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने 10 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 खिरिया गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर प्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर के पास से 10 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर को कागजी प्रक्रिया पूरी कर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शनिवार की दोपहर बाद कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया, जहां से कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।