जमुई: किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र जमुई में पूर्व प्रशिक्षित एवं नियोजित युवक-युवतियों का किया गया मिलन सह सम्मान समारोह
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत शनिवार को किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र जमुई में पूर्ववर्ती प्रशिक्षित एवं नियोजित युवक-युवतियों का मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, प्रबंधक रोजगार सुजीत कुमार, जीविका संचार प्रबंधक सुनीता कुमारी व संकुल संघ के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की।