कोंच: काबर गांव से 10 लीटर महुआ शराब बरामद, महिला कारोबारी फरार
Konch, Gaya | Apr 11, 2026 काबर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। यह कार्रवाई एसआई दशरथ सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी महिला तेतरी देवी (पति विजय चौधरी) पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गई। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।शनिवार सुबह 11 बजे थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने जानकारी दी।