कोरबा: आनंद बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर ठेले और गुमटियां हटाईं गईं
Korba, Korba | Jul 10, 2026 नगर पालिक निगम कोरबा ने शुक्रवार को आनंद बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे अवैध ठेले और गुमटियों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई कब्जाधारियों का सामान भी जब्त किया गया। निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और पैदल राहगीरों को भी