सुल्तानगंज: 28 जुलाई को होगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन, प्रशासन तैयारियों के अंतिम चरण में
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के भव्य शुभारंभ को लेकर सुल्तानगंज पूरी तरह तैयार है। 30 जुलाई से शुरू होने वाले पवित्र सावन माह से पहले 28 जुलाई को नमामि गंगे घाट पर मेला का भव्य उद्घाटन प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने की संभावना है, जबकि प्रसिद्ध लोक गायिका सोना महापात्रा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से श्रद्धालुओ