बोलिया नगर में हिंदू समाज की अनोखी पहल
गणेश पंडालों में गूंज रही भारत माता की आरती, सर्व हिंदू समाज ने पेश की एकजुटता की मिसाल
बोलिया नगर में सर्व हिंदू समाज द्वारा अनोखी पहल की जा रही है। नगर की विभिन्न बस्तियों में स्थापित गणेश पंडालों में भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ भारत माता की आरती भी की जा रही है।
इस पहल के माध्यम से समाज में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में गणेश पंडालों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर भारत माता की आरती में शामिल हो रहे हैं।
सर्व हिंदू समाज की इस पहल की नगर में चर्चा हो रही है। गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रमुखता दी जा रही है।
यशस्वी दुनिया रिपोर्टर विक्रांत व्यास।।