डुमरांव: चलती ट्रेन में सिपाही द्वारा युवती को मोबाइल नंबर देने और अश्लील आरोप के मामले में एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं
Dumraon, Buxar | Apr 3, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टुड़ीगंज की युवती पूनम कुमारी ने आरोप लगाया है कि करीब एक हफ्ते पूर्व टुड़ीगंज से बक्सर यात्रा के दौरान उसकी अगली सीट पर बैठे एक सिपाही ने पुर्जे पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर उसे देने की कोशिश की। युवती द्वारा वीडियो रिकॉर्ड करते देख सिपाही दूसरे कोच में भाग गया।