कटंगी: जराहमोहगांव में गांव चलो अभियान का हुआ आयोजन, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में भाजपा अब गांव चलो अभियान चल रही है। रविवार को कटंगी मंडल के ग्राम जराहमोहगांव में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी अनिल ठाकरे और जनपद सदस्य शारदा डहरवाल के नेतृत्व में अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क कर भाजपा की रीति नीति और भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा जनता में की गई।