कटंगी: कटंगी जनपद में मनरेगा के मजदूरों को नहीं मिल रहा भुगतान, पंच-उपसरपंच महासंघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
मध्य प्रदेश की सभी 313 जनपद पंचायतों की 22695 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण इन मजदूरों के सामने आर्थिक संकट मंडरा रहा है। मजदूरों को भुगतान नहीं मिलने पर अब सियासत भी होनी लगी है। पंच-उपसरपंच महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलन की चेतावनी दी है।