स्याना: रामलीला मैदान पर आयोजित दशहरे के मेले में युवक बेहोश होकर गिरा, जो साइकिल पर सामान बेच रहा था, उसे अस्पताल पहुंचाया गया
Siyana, Bulandshahr | Oct 21, 2026
रामलीला मैदान पर आयोजित दशहरे के मेले में साइकिल पर सामान बेचने वाला एक युवक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद तत्काल पुलिस द्वारा उक्त युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेले में एक युवक साइकिल पर सामान बेच रहा था। इस दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।