कौंच: कोंच में भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
Konch, Jalaun | Jun 13, 2026 कोंच में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा नगर इकाई ने शनिवार सुबह 10 बजे विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी, कार्यक्रम में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।