माडा: अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से माडा में छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, सिरसवाह टीम बनी विजेता
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्व. कुबेर सिंह स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को फाइनल मुकाबला में सिरसवाह की टीम ने पोड़ीपाठ की टीम पर 2-0 से बढ़त हासिल कर विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सरई तहसील अन्तर्गत धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों के युवाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया।