हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन, एसएसपी ने चार पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चार पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती मिलने पर शुभकामनाएं दी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से हरिद्वार में तैनात सीओ बहादुर सिंह चौहान, सीओ राकेश रावत और इंस्पेक्टर विकास के साथ जितेंद्र जोशी का ट्रांसफर किया गया था।