पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 48 घंटे में हत्या का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू के बुजुर्ग मोहम्मद अब्दुल्ला खान की हत्या का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो मुख्य आरोपी इस्लाम और वसीम को कामां कोर्ट के बाहर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले में अनुसंधान जारी है। मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी।