बलरामपुर: तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं
शनिवार सुबह 11:00 बजे सदर तहसील बलरामपुर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई। उन्होंने कतिपय समस्याओं का निस्तारण करते हुए अन्य समस्याओं को मौके पर जाकर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया।