बलरामपुर: हरिहरगंज चौराहे पर अतिक्रमण के कारण लंबा जाम, 5 बजे जाम से परेशान दिखे लोग
शनिवार 5:00 बजे हरिहरगंज चौराहे पर अतिक्रमण के चलते लंबा जाम देखा गया। लोगों ने बताया कि वह घंटो से जाम में फंसे हैं। लोगों द्वारा बताया गया की सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण एवं चौराहे पर अतिक्रमण के चलते अक्सर यहां जाम की स्थिति बन जाती है और जरूरी काम से आने जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है।