सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में पीडीएस दुकान में खाद्यान्न कम तौलने की शिकायत, वीडियो हुआ वायरल
सूरजगढ़ा प्रखंड क्षेत्र का एक वीडियो बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.यह वीडियो मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा का बताया जा रहा है. वीडियो में पीडीएस दुकानदार द्वारा अनाज कम तौलने का ग्रामीण द्वारा विरोध किया जा रहा है. दुकानदार ने बताया कि आरोप निराधार है.MO नेहा छवि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है. जानकारी ली जाएगी.