तिल्दा: देवरी घुलघुल में विरोध और समर्थन पत्र के बीच जनसुनवाई शांति पूर्वक संपन्न हुई
Tilda, Raipur | May 7, 2026 तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत देवरी घुलघुल में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी के लिए आज लोक जनसुनवाई आहूत की गई जिसमें ग्राम वासियों सहित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना ने कंपनी का विरोध किया वही कंपनी के समर्थन में लिखित में हजारों लोगों का समर्थन पत्र क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग के उपस्थित अधिकारियों को दिया गया।