हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पी ए चन्दन सिंह जीना के घर पर ई डी द्वारा छापेमारी को लेकर मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले दस सालों से यह सरकार कहाँ सोई हुई थी जो चुनाव से ठीक पहले इन्हें छापेमारी की याद आ रही है ।
काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि हरीश रावत एक साफ सुथरी छवि के नेता रहे है और फिलहाल वह ना ही तो विधायक है और ना ही सांसद फिर भी भाजपा की भृष्ट सरकार को उनके पी ए के यहाँ छापेमारी का क्या औचित्य रहा यह बिल्कुल समझ से परे है उन्होंने आरोप यह भी लगाया कि अब सरकार पूरी तरह से बौखला चुकी है जिसको लेकर वह अनाप शनाप कार्य कर रही है पर अब कांग्रेस की सरकार आने वाली है जिसका अहसास भाजपा को पहले ही हो चुका है।
#HarishRawat #हरीशरावत #QaziNizamuddin #काजी_निजामुद्दीन #Mangalore #मंगलौर #EDRaid #EDRaidUttarakhand #ED #ईडीरेड #उत्तराखंडराजनीति #UttarakhandPolitics #Congress #कांग्रेस #BJP #बीजेपी #PoliticalNews #राजनीतिकखबर #UttarakhandNews #उत्तराखंडन्यूज #HarishRawatNews #CongressVsBJP #EDAction #BreakingNews #ViralNews #ViralNewsIndia #ElectionNews #चुनावीखबर #PoliticalWar #LatestNews
Hardwar, Haridwar | Sep 15, 2026