घोसी: परियामा गांव से घोसी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
परियामा गांव से घोसी पुलिस ने हत्या का प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परियामा गांव से मनोरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया जिसके ऊपर घोसी थाने में प्राथमिकी दर्ज है।