भरथना: लखना मान खां से वायरल वीडियो के बाद नाली निर्माण रुका, स्थानीय लोगों ने बताया वीडियो का दावा निराधार
लखना नगर पंचायत लखना के मोहल्ला मान खां में नाली निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पिछले दो दिनों से निर्माण कार्य रुका हुआ है। मामले की पड़ताल में शनिवार दोपहर 3बजे स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो के दावों को निराधार बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराया जा रहा था और बारिश के कारण ताजा निर्माण की ऊपरी सतह प्रभावित हो गयी ।