नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने औरंगाबाद पुरानी जीटी रोड से चोरी की गई बाइक को किया बरामद
नबीनगर थाना कांड संख्या 456/23 में चोरी की गई बाइक को पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने औरंगाबाद पुरानी जीटी रोड से बरामद किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है.