सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने आधी रात पत्नी और समर्थकों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे उन्होंने अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके करीबी समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह का वीडियो सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।