बिसौली: तर्क परौली गांव में सरकारी पानी की टंकी से चोरी हुए चार सोलर पैनलों का खुलासा, पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Jul 29, 2026 थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने सरकारी पानी की टंकी से चोरी हुए चार सोलर पैनलों के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चारों सोलर पैनल बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम तर्क परौली निवासी जगुल किशोर की तहरीर पर सरकारी पानी की टंकी से चार सोलर पैनल और वायरिंग तार चोरी हुई थी।