योग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव : डॉ. आशीष श्रीवास्तव
सराय अकिल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योग शिविर का आयोजन
कौशाम्बी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार भोर सराय अकिल नगर पंचायत स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दै