शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में तीन कंपनियों की संपत्ति कुर्क, दुर्घटना मुआवजा न देने पर इंश्योरेंस कंपनियों पर की गई कार्रवाई
शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा न देने पर प्रशासन ने तीन बीमा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का बैंक खाता सीज कर 48.21 लाख रुपये की वसूली की गई।ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी पर 1.11 करोड़ रुपये बकाया होने पर चल संपत्ति कुर्क की गई। कंपनी ने तुरंत 84.90 लाख रुपये जमा कर दिए। शेष राशि के लिए एक सप्ताह का समय मां