नबीनगर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ससना से 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना पुलिस को बीते रात्रि शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर एस आई राहुल ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ससना गांव से पुलिस ने संजय कुमार को 750 एमएल की 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 9 लीटर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार