सदर: रमना में युवक से मारपीट, स्कॉर्पियो गाड़ी तोड़ी; कार्रवाई न होने पर परिजनों ने चौकी पर किया प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2026 वाराणसी।लंका थाना क्षेत्र के रमना चौकी अंतर्गत शनिवार देर रात मारपीट की घटना सामने आई है।आरोप है कि शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है,लेकिन कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजन और समर्थक चौकी पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहे।