आगरा: एमजी रोड स्थित एस एन मेडिकल कॉलेज में आईएमए की माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट शाखा ने दो दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
आगरा के एमजी रोड स्थित एस एन मेडिकल कॉलेज में आईएमए की माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे लखनऊ एसजीपीजीआई के असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल गर्ग मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद रहे। इस कार्यशाला में वायरस,वेक्टेरिया,फंगस और सूक्ष्म जीव से होने वाले रोगों और उनके निदान पर मंथन किया गया।