बिहटा: कन्हौली के पास ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत
Bihta, Patna | May 10, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के पास पैदल जा रहे एक युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवतीपुर गांव का रहने वाला कुणाल कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई के लिए जुटी रही।