डूंगला: बड़ी सादड़ी: पण्डेड़ा में लगे शिविर में दो ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया तत्काल समाधान
बड़ी सादड़ी। ग्राम पंचायत पण्डेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दो प्रमुख समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ। फाचर निवासी देवीलाल की कृषि भूमि गलती से अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज थी। उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने दस्तावेज जांचकर भूमि देवीलाल के नाम करवाई है