चौथम: मनरेगा योजना की जांच के लिए पटेल नगर पहुंचे डीआरडीए निदेशक
चौथम प्रखंड के पूर्वी बोरने पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में मनरेगा योजना में दो योजनाओं में राशि की निकासी के बावजूद कार्य पूरा नहीं करने एवं कार्य को अधूरा छोड़ने के बाद कार्य को बंद करने की शिकायत के बाद गुरुवार को डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार जांच को कार्य स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लिया। जांच के क्रम में मनरेगा के स