सासनी: कंपनी से काम कर बाइक से घर जा रहे एक कर्मचारी के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sasni, Hathras | Jun 21, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के सलेमपुर स्थिति लेसी कंपनी से काम करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे गांव सराय जरेरा निवासी एक कर्मचारी रविन्द्र को कंपनी से बाहर निकलते ही सांप ने पैर पर काट लिया। हालत बिगड़ने पर कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।