बिहार: सरमेरा वायपास में ट्रक और हाइवा की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Bihar, Nalanda | May 16, 2026 सरमेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों युवक जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना बिहटा-सरमेरा पथ पर बढ़िया गांव के समीप हुई। बताया जाता है कि बालू लदा ट्रक लेकर जा रहे दो भाइयों की गाड़ी आगे चल रहे हाईवा से टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की