सुपौल: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले विपक्ष के बैनर हटाए जाने पर युवा कांग्रेस सचिव ने दी प्रतिक्रिया
Supaul, Supaul | Jan 18, 2025 सुपौल प्रखंड के बकोर पंचायत में मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर सुपौल में विपक्ष के बैनर हटाने को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने कांग्रेस कार्यालय में आज शनिवार शाम 5:00 बजे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गलत है। मुख्यमंत्री जी आ रहे हैं उनका हम स्वागत करते हैं लेकिन विपक्ष का बैनर हटा देना यह सरासर अन्याय है।