मंझनपुर: रामपुर बसोहरा में बेटे को बचाने पहुंचे पिता और भाई पर दबंगों का कहर, फावड़े के हमले में उंगली कटी, तीन घायल
रामपुर बसोहरा निवासी राशिद अहमद (50) पुत्र खलील अहमद ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग मामूली बात को लेकर उनके 16 वर्षीय बेटे शादाब के साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने दूसरे बेटे हनीफ अहमद (32) के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने दोनों पर भी हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।