अनूपपुर: फुनगा पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त
जिले की फुनगा पुलिस चौकी ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कठना नाला पड़रिया घाट से अवैध रूप से रेत लोड कर ट्रैक्टर धनपुरी की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने बैगान टोला धनपुरी के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका, लेकिन चालक फरार हो गया।