10 साल बाद गांव खनेवड़ में पहुंचा पेयजल, ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर
शिमला की ग्राम पंचायत धरोगड़ा के सन्दोआ वार्ड के गांव खनेवड़ में करीब दस साल के लंबे इंतजार के बाद पेयजल सुविधा शुरू हो गई है। पेयजल योजना का शुभारंभ पंचायत प्रधान पुष्पा ठाकुर, उपप्रधान केवल राज वर्मा और पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया।
ग्रामीणों ने पेयजल सुविधा मिलने पर खुशी जताई और कहा कि पानी की समस्या के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। योजना शुरू होने से अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रधान पुष्पा ठाकुर ने कहा कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने योजना के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया।
शिमला से ओम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
#Shimla #Khanewad #Dharogda #HimachalNews #DrinkingWater #WaterSupply #ShimlaNews #HimachalPradesh #RozanaHimachal