मुरैना नगर: मुरैना में एसपी की सख्ती का असर, 198 पुलिस बल की नाइट कॉम्बिंग गश्त में 177 वारंटी-फरार आरोपी किए गिरफ्तार।
मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के सख्त निर्देश पर जिले में नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। 198 पुलिसकर्मियों की टीम ने 24-25 जून की मध्यरात्रि पूरे जिले में दबिश दी। अभियान में 177 वारंटी व फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्थायी, गिरफ्तारी, एनआई एक्ट व ईनामी बदमाश शामिल रहे। 28 हिस्ट्रीशीटर व 17 जिलाबदर अपराधियों की भी जांच की गई।