बेगूसराय: DM कार्यालय परिसर में आवारा पशुओं का आतंक, आधे दर्जन लोगों पर किया हमला
डीएम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पूरे दिन आवारा पशुओं का आतंक रहा. इस दौरान आवारा पशुओं ने आधे दर्जन से अधिक लोगों पर हमला किया. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार एक वृद्ध व्यक्ति पर आवारा पशु हमला कर रहा है. जिला प्रशासन एवं नगर निगम के पदाधिकारी को चाहिए कि सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं पर अंकुश लगाए, नहीं तो आए दिन ऐसी घटना रोज होगी.