बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान आज सदर अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत महिला समस्तीपुर जिले के रहने वाली राम प्यारी देवी है। वह 6 फरवरी को झमटिया गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आई थी तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गई थी।