बेगूसराय: 9 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, बाजितपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
09 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर सदर प्रखंड के बाजितपुर गांव में पैनल अधिवक्ता एवं पारालीगल वालंटियर द्वारा डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को जागरुक करते हुए पैनल अधिवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी सुलहनीय वादों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से की जाती है.