बेगूसराय: कर्पूरी स्थान से महा शिवरात्रि के मौके पर निकली शिव की बारात, सुरक्षा के पुख्ते दिखे इंतजाम
महाशिवरात्रि के मौके पर कपूरी स्थान से भगवान शिव की बारात निकाली गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. भगवान शिव की बारात में भगवान समेत भूत-पिशाच शामिल हुए. इस दौरान युवाओं ने डांस करते हुए बारात में शामिल हुए. वहीं नगर थाना की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही. यह बारात कर्पूरी स्थान से निकाल मेन मार्केट होते हुए गई.