बेगूसराय: बेगूसराय शहरी क्षेत्र में आवासीय एवं व्यवसायिक प्रोपर्टी का रजिस्ट्रेशन आवश्यक, 15 प्रतिशत प्रति माह लगेगी पेनल्टी
बेगूसराय शहरी क्षेत्र में आवासीय एवं व्यवसायिक प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है. रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले व्यक्तियों पर 15% प्रतिमाह पेनल्टी लगेगी. इस बात की जानकारी नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे जागरूकता के तहत कही गई. इस संबंध में मेयर पिंकी देवी ने बताया कि प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है जल्द करवा लें.